कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग की चार नगर निकाय सहित पश्चिम बंगाल में सात नगर निकायों के लिए हुए मतदान हिंसा के कारण चुनाव आयोग के निर्देश के कारण आज फिर से रायगंज, डोमकल व पुजाली नगरपालिकाओं के 6 बुथों पर पुनर्मतदान चल रहा है। पुजाली के 5 न. वार्ड के 11, 12 व 9 न. वार्ड के 19 न. बुथ में मतदान चल रहा है। जबकि डोमकल के 20 न. वार्ड के15,16 न. बुथ व रायगंज के 7 न. वार्ड के 22 न. बुथ में पुनर्मतदान चल रहा है। आरोप है कि इस दौरान भी कई तरीकों से मतदाताओं में डर पैलाने की कोशिश की गई है। लेकिन किसी तरह की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। प्रदेश भाजपा ने रायगंज, डोमकल और पुजाली नगरपालिका में हुए चुनाव को रद्द करने की मांग पर सोमवार को राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किय था।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिशिर बाजोरिया ने मतदान रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि राज्य में मात्र सात नगरपालिकाओं का चुनाव था और सिर्फ सात नपा चुनाव में अगर इस प्रकार की अराजकता व हिंसा देखने को मिली तो आगामी पंचायत चुनाव में क्या होगा। राज्य चुनाव आयोग सात नगरपालिकाओं में ही सही तरीके से चुनाव नहीं करा पाया तो पंचायत चुनाव में क्या होगा। इस दौरान हुई हिंसा को सिर्फ बंगाल नहीं, बल्कि पूरे देश ने देखा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •