राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने साधा निशाना

पटना। राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर महागठबंधन में टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं। राजद विधायक ने कहा कि नीतीश चाहे किसी भी गठबंधन में रहे हों, उन्होंने अपने पद और फायदे के लिए घटक दलों को हमेशा धोखा दिया है। जनता सब देख रही…

राजद के महागठबंधन से अलग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को पांच वर्षों का जनादेश दिया है। इस कारण महागठबंधन से अलग होने का सवाल ही नहीं उठता है। जनता सब कुछ देख रही है। वह धोका देने वालों को खुद ही सबक सिखा देगी। नीतीश कुमार ने दलीय अनुशासन, गठबंधन की मर्यादा और राजनीतिक नैतिकता की परवाह नहीं की है। उनको सिर्फ अपना चेहरा चमकाने की चिंता रहती है। मुख्यमंत्री के रवैये से साफ हो गया है कि भाजपा के खिलाफ गोलबंदी होने पर वे विपक्ष का साथ नहीं देंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •