कोलकाता। जादवपुर के आजादगढ़ इलाके में दक्षिण भारतीय निवासी एक युवक टीएस बेंकटेश्वर (22) की रहस्यमय मौत को लेकर इलाके में सनसनी रही। पुलिस ने बताया कि आजादगढ़ इलाके के एक मकान के कमरे में फंदे से झुलता उक्त युवक का शव गुरुवार की सुबह को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत युवक का नाम टीएस बेंकटेश्वर (22) है। वह आंध्रप्रदेश का रहनेवाला था। टीएस बेंकटेश्वर बिते देढ़ माह से आजादगढ़ में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त कमरा बिते एक सप्ताह से बंद था। कमरे से बदबू आ रही थी जिसके कारण लोगों को संदेह हुआ औऱ पुलिस को बुलाया गया। पुलस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उक्त युवक की सड़ी-गली लाश को बरामद किया। युवक का शव कमरे से लटकता पाया गया है। ऐसे में प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना है कि उक्त युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था और घटा की जांच की ज रही थी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि युवक के मौत का कराण क्या है। पुलिस युवक के परिजनों का पता लगा रही थी।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •