दोहा में प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया  

दोहा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम को जिनेवा जाने से पहले दोहा में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।उत्साही भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कतर में भारतीय समुदाय से कहा कि वे भारत से कभी अलग नहीं रहते। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की छवि मजबूत हुई है। विश्व में भारत के प्रति लोगों की जिज्ञासा बढ़ी है। भारत में बदलाव सवा सौ करोड़ लोगों की वजह से हुआ है।
विश्व की सभी बड़ी एजेंसियां मान चुकी है कि भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद पिछली तिमाही में हमने 7.9 प्रतिशत की दर से जीडीपी हासिल की।प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार भारत की लंबे समय से बड़ी समस्या रही है, और उनकी सरकार इसे खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अपनी कतर यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •