लोगों ने हत्या आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा

मकान मालकिन का भतीजा गिरफ्तार

murder3

demo pic

कोलकाता। किसी ने ठीक ही कहा है कि दुनिया में किसी भी अपराध के पीछे जर, जोरु और जमीन ही कारण होता है। मटियाबु्र्ज के रबीनद्रनगर थाना इलाके के दिनुबागन स्थित भाडखोली में मकान मालकिन के भतीजे श्यामल कांति बरुआ ने महिला किराये दार सावित्री सिंह उर्फ बुला की हत्या दिन दहाड़े चापर से कर दी। उक्त घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और सावित्री सिंह उर्फ बुला की की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाने पर भी डाक्टरों ने मृत करार दिया।स्थानीय लोगों व पुलिस सूत्रों ने बाताया कि घटना सोमवार की सुबह को दिनु मिस्त्री बागन स्थित भाडखोली में घटी।

स्थानीय लोगों व पुलिस सूत्रों के अनुसार मकान मालकिन ने भाड़खोली स्थित जमीन को बौद्ध मंदिर के लिये दान दे दिया था। उक्त जमीन में कपिलदेव सिंह की पत्नी  सावित्री सिंह उर्फ बुला एक कमरे में किरायेदार के तौर पर रहती थी। बुला से बरुआ परिवार का विवाद चल रहा था। सोमवार की सुुबह को विवाद काफी बढ़ गया और मकान मालकिन के भतीजे श्यामल कांति बरुआ ने महिला किराये दार सावित्री सिंह उर्फ बुला पर चापर से दिन दहाड़े हमला कर उसे बूरी तरह से घायल कर दिया और फिर भाग निकला। इधर श्यमल को स्थानीय लोगों ने दौड़ा दिया औैर फिर उसे गार्डेनरीच थाना इलाके के अडवेस्टर मोड़ पर घेर कर पकड़ लिया व उसे जमकर पीटा। गार्डेनरीच थाने की पुलिस ने श्यामल को हिरासत में ले लिया और फिर रबीनद्रनगर थाने की पुलिस को सौंप दिया। रबीनद्रनगर थान प्रभारी सैय्यद रिजाउल कबीर ने बताया कि सावित्री सिंह उर्फ बुला की हत्या के आरोप में श्यामल कांति बरुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैसे मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल पुलिस का मानना है कि हत्या का कारण तो मकान मालकिन व किरायेदार का विवाद माना जा रहा है लेकिन लेकिन वारदात में कई लोग संदेह के दायरे में भी हैं। मामले में पुलिस ने दो और महिलाओं शुभ्रा मुर्सुद्दी व पम्पा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया किया है। लेकिन दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Spread the love
  • 24
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    24
    Shares
  •  
    24
    Shares
  • 24
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •