एक ही परिवार के पांच गंभीर तौर पर घायल

जगदीश यादव/ जयदीप यादव
कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा के साध्वपोटा में हुए धमाके के 24 घंटे भी नहीं बिते थें कि एक बार फिर धमाके की घटना घटी और वारदात में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर तौर पर घायल हो गये हैं। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना मटियाबु्र्ज विधानसभा के रविन्द्रनगर थाना इलाके के वार्ड 1 में टीजी रोड भगाड़ के समीप मैलाडिपो में मकान मालिक जवाहर केवट के मकान में भोर 4.05 बजे के आसपास घटी। घटना से लगभग 500 मीटर के आसपास का इलाका तक दहल गया। घायलों के नाम बिहार के नवादा जिले के निवासी संदीप यादव (पति), रानी यादव (पत्नी) बेटियां पारो यादव व रिया यादव व बेटा आकाश यादव बताये गये हैं। स्थानीय लोगों की माने तो हिंदुस्तान पेट्रोलियम में कथित ठेका वाहन चालक संदीप यादव आज ही जवाहर केवट के मकान को छोड़कर जाने वाला था। उसने 15 दिन पहले ही घर का किराया चुका दिया। वारदात में यादव परिवार के पांच लोग बूरी तरह से झुलस गये हैं और गंभीर तौर पर घायलों में दो की स्थिति अत्यंत नाजूक बतायी जा रही है। धमाका कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है। खबर के लिखे जाने तक फांरेसिक की टीम नहीं आई थी।थाना प्रभारी फिरोज अली के नेतृत्व में घटना स्थल पर पुलिस टीम तैनात थी। स्थानीय लोगों के अनुसार गैस एजेंसी व गैर सरकारी बिजली एजेंसी के लोगों का प्राथमिक जांच में मानना था कि गैस या बिजली के कारण घटना नहीं घटी है, लेकिन इसके बाद भी जांच हो रही है। मामले में मटियाबु्र्ज विधानसभा के विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला से बात की गई तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि उन्हें तो घटना की जानकारी तक नहीं है। जबकि स्थानीय वार्ड 1 के तृणमूल पार्षद सत्येन्द्र सिंह वे घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा, कि उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही एम्बूलेंस भेजा। घटना की जांच जरुरी है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि धमाका कैसे हुआ। तृणमूल पार्षद ने मामले में उनकी ओर हर सहयोग की बात कही। लेकिन सच तो यह है कि घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने परोक्ष अपरोक्ष तौर पर घटना स्थल की तस्वीर व वीडियों मीडिया को नहीं मिले इसकी भरपूर कोशिश की लेकिन मीडिया कर्मी उक्त मामले में भी आमजन के लिये लोकतंत्र की आवाज की रक्षा करने में नहीं चुके। लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर तस्वीर व वीडियो मीडिया में जाने से रोकने की कोशिश करने का मकसद क्या हो सकता है। वहीं वार्ड 1 के तृणमूल अध्यक्ष राम नरेश यादव ने भी घटना को दुखद बताया और कहा कि वह घटना स्थल पर तुरंत पहुंचे थे। वार्ड 1 के तृणमूल अध्यक्ष ने कहा कि वारदात की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। बहरहाल जो भी हो लेकिन उक्त घटना को लेकर इलाके में सनसनी तो फैली ही लोगों में दहशत भी है। 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •