घटना स्थल पर फारेंसिक की टीम ने नमूना एकत्र किया

कोलकाता। दक्षिण चौबीस परगना जिले के मटियाबु्र्ज विधानसभा के रविन्द्रनगर थाना इलाके के वार्ड 1 में टीजी रोड भगाड़ के समीप मैलाडिपो में भीषण धमाके गंभीर तौर पर झुलसे एक ही परिवार के पांच लोगों में एक व्यक्ति संदीप यादव ने आज अस्पताल में दम तो़ड़ दिया। पेशे से एचपी के वाहन चालक संदीप यादव अपने परिवार का मुखिया था। जबकि अभी भा उक्त हादसे में गंभीर तौर पर घायल संदीप की पत्नी रानी यादव बेटियां पारो यादव व रिया यादव व बेटा आकाश यादव जिन्दगी व मौत के बीच झूल रहें हैं। आज घटना स्थल पर लगभग 24 घंटे बाद फारेंसिक की टीम आई व टीम ने नमूना एकत्र किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फारेंसिक की टीम घटना स्थल से उस गैस सिलेण्डर व गैस चूल्हे को भी ले गई जो धमाका के बाद भी साबूत बचे रहे। आज एक बार फिर स्थानीय वार्ड 1 के पार्षद सत्येन्द्र सिंह इलाके में गये और हर सम्भावित मदद व सहयोग की बात कही व घटना को दुखद करार दिया। पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि फारेंसिक रिपोर्ट से अधिकारिक तौर पर वारदात के कारण का पता चल सकेगा। इधर पुलिस का प्राथमिक जांच में गैस रिसाव के कारण आग, धमाका व वारदात का कारण मान रही है। लेकिन पुलिस ने यह अधिकारिक दावा नहीं किया है कि वारदात का अधिकारिक कारण गैस रिसाव से अगलगी व धमाका हुआ है। कारण अभी सब कुछ जांच का दायरे में है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों की माने तो संदीप यादव घटना के दिन भोर को नित्य कर्म के लिये जाने वाले थे और घर में सुबह चार बजे गैस से पानी गर्म किया जा रहा था। अचानक घर में धमाका हुआ। देखते ही देखते आग लग गई। उस वक्त घर में पांच लोग थे। आग में फंसे हुए सभी लोग बूरी तरह से झुलस गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि, विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धमाके से कई घरों के एडवेस्टर सीट तक उड़ गये और एक घर का पंखा तक विकृत होकर गिर गया। घायल संदीप यादव ने मौते से पहले पुलिस को बताया था कि ,चाय का पानी गर्म करने के लिए गैस जलाया गया तब उस वक्त पता नहीं चला था कि गैस का पाइप लीक हो रहा है तभी जोर का धमाका हुआ और कमरे में अंधेरा छा गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •