भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के विधायक असित मजूमदार पर बयान से हड़कंप

जाकिर अली
हुगली। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी व चुंचुड़ा के तृणमूल विधायक असित मजूमदार के बीच जुबानी जंग ने तब बड़ा आकार ले लिया जब लॉकेट ने विधायक पर कड़े शब्दों में हमला किया। विधायक को जवाब देने के क्रम में लॉकेट चटर्जी ने कहा कि, अगर मैं मुख्यमंत्री की जगह होती तो उनके घर जाकर उनकी पत्नी के सामने थप्पड़ मारती। इससे पहले चुंचुड़ा के तृणमूल विधायक ने टिप्पणी किया था कि, उन्होंने हुगली के सांसद को गले के लॉकेट से पैरों का पायल बना कर छोड़ दिया है।आज लॉकेट चटर्जी ने कहा कि, उक्त तृणमूल नेता द्वारा महिलाओं के प्रति जो रवैया दिखाया गया है, वह राज्य की महिला मुख्यमंत्री को देखना चाहिए। लॉकेट ने टिप्पणी की कि अगर वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जगह होती, तो वह विधायक के घर जाती उस नेता की पत्नी के सामने उन्हें थप्पड़ मारती। इधर भाजपा सांसद की टिप्पणियों के जवाब में, असित ने दावा किया कि उनकी टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया। उनका मकसद किसी महिला का अपमान करना नहीं था। लॉकेट पिछले विधानसभा चुनाव में चुंचुड़ा सीट पर असित से हार गई थी। असित ने गुरुवार को गुड़ाप की सभा से  लॉकेट पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “लॉकेट गले में था। मैंने उसे पायल बना कर छोड़ दिया। वह अब किसी और के सामने खड़ा नहीं होगी। इधर जब असित मजूमदार के उक्त बयान का आज लॉकेट ने जवाब दिया तो असित ने लॉकेट की टिप्पणी का जवाब दिया। मजूमदार ने यह दावा करते हुए कि उन्होंने सांसद के बारे में कोई खराब टिप्पणी नहीं की, विधायक ने कहा, “लॉकेटदेवी मुझसे उम्र में बहुत छोटी है। मेरा मतलब उनका अनादर करना नहीं है। मेरे माता-पिता ने मुझे कभी किसी महिला का अपमान करना नहीं सिखाया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •