हुगली। जंगीपाड़ा में लापता नाबालिग लड़की की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज तड़के हुगली जिला ग्रामीण पुलिस ने हरिपाल इलाके से चारों को गिरफ्तार किया। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अभियुक्तों में नाबालिका का दूर का रिश्तेदार भी शामिल है। उन्हें आज श्रीरामपुर कोर्ट में पेश किया गया।नाबालिका की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत को लेकर शनिवार को जंगीपाड़ा में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। चार दिनों तक लापता रहने के बाद किशोरी का शव एक स्थानीय जलाशय से बरामद किया गया। स्थानीय एवं परिवार के लोगों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस जांच में आनाकानी कर रही है। इस बीच रविवार की सुबह गांव में घुसने की कोशिश कर रहे कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को ग्रामीणों की बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें गांव के बाहर से ही वापस भेज दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वे नहीं चाहते कि इस घटना को लेकर किसी तरह की राजनीति हो। हालांकि भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल मौके पर पहुंचने में कामयाब रहीं और उन्होंने मृत किशोरी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •