कोलकाता। भाजपा की तरह अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की मांग की है। आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में हिंसा होने की संभावना पहले से भी अधिक प्रबल हो गई है। सत्तापक्ष किसी भी अन्य विपक्षी दलों के खाते में एक भी वोट जाने नहीं देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करवानी है तो केंद्रीय बलों को तैनात करना आवश्यक है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने इस मामले में अदालत और चुनाव आयोग तक जाने की बात कही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा कि हमने पिछले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में बार-बार कहा है कि इस राज्य में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। इधर पुलिस और बदमाश एक साथ मिलकर बंगाल को लूट रहे हैं। बंगाल की जनता को हर दिन भ्रष्टाचार के गर्त में धकेला जा रहा है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव नजदीक है। हम यह मानकर चुनाव में भाग लेंगे कि बंगाल में कोई वोट नहीं होगा। राज्य में हुए पिछले चुनाव को रक्तरंजित कर दिया गया था। इस बार तो उससे भी अधिक हिंसा होने की संभावना है। वहीं अधीर ने आगे कहा कि पिछली बार भी गया था, इस बार भी पंचायत चुनाव से पहले हाईकोर्ट जाऊंगा ताकि यहां पंचायत चुनाव केंद्रीय सेना के नेतृत्व में हो। हम चुनाव आयोग को भी सूचित करेंगे। पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त मीरा पांडे जब वहां थीं तो उनके नेतृत्व में पंचायत चुनाव हुए थे। इस बार भी पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों लाया जाए। नहीं तो वोट लुट लिए जाएंगे। जिसका निश्चित रूप से विरोध भी होगा। ऐसै में अगर प्रतिरोध होता है, तो हिंसा होने की उच्च संभावना होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •