मुंबई।क्रूज पोत पार्टी से जुड़े ड्रग्स केस में आज मुंबई की एक अदालत ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि आज आरोपियों को एनसीबी दफ़्तर में ही रखा जाएगा। कोर्ट ने बताया कि बिना कोविड रिपोर्ट आरोपियों को जेल में नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी को आज रात एनसीबी दफ़्तर में ही रहना होगा।एनसीबी ने 11 अक्टूबर तक सभी आरोपियों की कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने अनुमति नहीं दी। फैसले के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जमानत याचिका पर भी सुनवाई करने की अपील की। इसका एएसजी अनिल सिंह ने विरोध किया। कोर्ट ने भी जमानत पर आज सुनवाई करने से मना कर दिया। अब शुक्रवार सुबह 11 याचिका पर सुनवाई होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •