पूर्व बर्द्धमान। जिला के कटवा में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता कलाकार को महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आशीष मालाकार एक शोला कलाकार है। गांव में एक महिला को काम सिखाने का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है।मंगलकोट थाना में पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि पूर्व बर्द्धमान जिले के कटवा गांव के रहने वाले आशीष ने उसे शोला का काम सिखाने के लिए बुलाया था और फिर उससे कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आशीष ने उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी अपने मोबाइल फोन में कैद कर रखी थीं और उन तस्वीरों के बल पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी बात बता दी। इसके बाद गुस्साए परिवार के सदस्य और ग्रामीण कलाकार के घर पहुंचे। यहां अभियुक्त और पीड़िता के परिवार के बीच काफी घमासान हुआ था।पीड़िता की शिकायत पर मंगलकोट थाना पुलिस ने अभियुक्त आशीष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •