कोलकाता। पोर्ट अंचल स्थित मटियाबुर्ज के राजाबागान थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पेशे से कसाई एक मोहम्मद इसामुल हक उर्फ चुन्नू (48) की नृशंस हत्या पर पोर्ट अंचल में स्वार्थ की सरगर्मी शुरु हो गई है। दिल को दहलाने वाली इस घटना के बाद से ही अराजक तत्व ही ही नही बरन अंजाने में तमाम लोग भी अफवाहों का बाजार गरम कर रहे हैं। खबर के लिखे जाने तक मृतक के शव को इलाके में लाने व फिर कब्र देने की तैयारी हो रही थी । वहीं इलाके में आज भी दहशत कम नही हुआ था और फिर लोगों में घटना के लेकर शोक भी फैली हुई थी। घटना को लेकर शोसल मीडिया के द्वारा पोर्ट अंचल में ऐसी कई वीडियो क्लीप को वायरल किया जा रहा था और दावा किया जा रहा था कि इसामुल हक उर्फ चुन्नू के हत्या आरोपी मोहम्मद कलाम (42) को को भी स्थानीय लोगों ने बूरी तरह से घायल कर मार डाला है। जबकि ऐसा नही है घटना के बाद स्थानीय लोग काफी उत्तेजित हो गये थे। हत्या के आरोपी को लोगों ने बुरी तरह से पिटाई की थी लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल से आरोपी मोहम्मद कलाम को अपनी हिरासत में ले लिया था। बता दे कि शनिवार कोमोहम्मद इसामुल हक उर्फ चुन्नू (45) का विवाद इतना बढ़ा की कालाम दौड़कर मांस के दुकान से चापर उठा लाया और फिर दनादन वार कर चुन्नू का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर विहिन चुन्नू का खून से लथपथ शरीर धरती पर गिर कर तड़पने लगा जिसे देखकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •