गंगटोक/कोलकाता।एनईएचयू एक अग्रणी शिक्षण केंद्र के रूप में उभरा है। उक्त बात आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख विषयों में उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ, यह विश्वविद्यालय इस क्षेत्र के विकास पर भी विशेष जोर दे रहा है, जहां जनजातीय समुदाय की भी अच्छी उपस्थिति है।   सिक्किम यूनिवर्सिटी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में बेटियों ने सर्वाधिक पदक ग्रहण किए हैं, यह उपलब्धि भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। यह विचार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिक्किम में पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।शहर के डेवलपमेंट एरिया जीवन थिंग मार्ग स्थित सिक्किम विश्वविद्यालय के मनन केंद्र में आयोजित दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा महामहिम ने कहा कि सिक्किम यूनिवर्सिटी विशेष रूप में अन्वेषण, शोध, ज्ञान और राष्ट्र निर्माण में योगदान देती चली आ रही है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। इस ध्येय को यूनिवर्सिटी ने पूरी तरह से हासिल किया है।उन्होंने समारोह में 80 फीसदी पदक केवल छात्राओं को मिलने की भी जिक्र की। जिसमें छात्रओं की संख्या के अनुपात में राष्ट्र के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा व्यवहारिक रूप में सिक्किम यूनिवर्सिटी में देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त यूनिवर्सिटी ने स्थानीय लेप्चा, भूटिया और लिम्बु भाषाओं के संरक्षण के लिए अध्ययन एवं अध्यायपन आरंभ करने की जो पहल की है वह प्रशंसनीय है।राष्ट्रपति ने लुप्त प्राय भाषाओं के लिए सेंट्रल फॉर इंडेजर्ड लैंग्वेज विषय आरंभ करने का उल्लेख करते हुए अनुकरणीय बताया। इसी तरह उन्होंने सिक्किम की पहचान को बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक संरक्षण एवं विकास पर अलग से शोध करने के बारे में टिप्पणी करते हुए दूसरे विश्वविद्यालयों के लिए इस सिलसिले में अध्ययन करने पर बल दिया।उन्होंने सिक्किम में पर्यटन व्यवसाय के लिए यहां की प्रकृति से महादान प्राप्त करने के साथ ही अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान कंचनजंघा पर्वत के अवलोकन के अनुभव को भी साझा किया। इस अवसर पर सिक्किम यूनिर्विटी के वीसी अविनाश खरे ने दो जुलाई 2007 में स्थापित यूनिवर्सिटी में अभी तक उच्च शिक्षा में कुल 2100 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने,32 विभागों वाले इस विश्वविद्यालय में 160 एकेडमिक विभाग एवं 110 नॉन टीचिंग स्टॉफ होने के सिलसिले में जानकारी दी। स्वच्छता के मामले में सिक्किम का देश में छठवां स्थान होने की जानकारी सार्वजनिक करते हुए राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पीएम गोले समेत उपस्थित सभी लोगों को बधाई भी दी। इस अवसर पर सीएम गोले के मंत्री मंडल के कई मंत्रियों, क्षेत्रीय गण्यमान्य नागरिकों और विवद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।

Attachments area
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •