कोलकाता। tiranga rally.jpg2स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गार्डेनरीच एंड मटियाबुर्ज सेवा संघ के द्वारा इंडियन आर्मी के समर्थन में एक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रैली में समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर अपने जज्बे को प्रकट किया। संघ के संयोजक भगवानजी झा और रतन सिंह ने बताया उक्त आयोजन में हमने किसी भी तरह के राजनीतिक रंग का इस्तेमाल नहीं किया था। रैली केशोराम कॉटन मिल गेट से शुरू होकर गार्डेनरीच रोड, मुदियाली रोड, पहाड़पुर रोड, हरिमोहन घोष रोड, टी जी रोड होते हुए बेलपुकुर मैदान तक गयी। कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संचालन में कई क्लबों, संगठनों का सहयोग रहा और इलाके के लोगों ने रैली में शामिल युवाओं पर कही फूल फेंक कर तो कही उनका मुंह मिठा कर अपना योगदान दिया। रैली में बीर बहादूर सिंह सह तमाम वरिय स्वंयसेवी सक्रिय रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •