फिरोज आलम/ रमेश राय /जहीर

कोलकाता। कश्मीर में राज्य के पांच मजदूरों की हत्या के खिलाफ जहां देश के लोगों का गुस्सा थम नही रहा है वही आज भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने प्रदेश भाजपा कार्यालय से आतंकियों के खिलाफ धिक्कार रैली निकल कर घटना की निंदा की। उक्त रैली का समापन सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के सामने हुई। रैली में सैंकड़ों लोगों ने मोमबत्ती लेकर मृत मजदूरों को श्रद्धांजिल भी अर्पित किया। इस दौरान मारे गये मजदूरों के हत्या पर पूछे गये सवालों के जवाब में बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कहा कि आतंकियों ने कायरना हरकत को अंजाम दिया है और जहां तक बात राज्य के निवासी मजदूरों के अन्य राज्यों में जाने की तो आने वाले समय में उन्हें राज्य से बाहर नही जाना पड़ेगा। वहीं यूनियन के सर्व भारतीय उपाध्यक्ष गोपाल सरकार ने कहा कि राज्य सरकार की उदासिनता के कारण ही श्रमिक अन्य राज्यों में मजबूरी में जाते है लेकिन अब आने वाले समय में तस्वीर बदलेगी। वही मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में बीजेएमसी के प्रदेश सांगठानिक सचिव जगदीश यादव ने कहा कि किसी के प्रमाण पत्र की पीएम मोदी को जरुरत नही है। श्रमिकों को घबड़ाने की जरुरत नही है और राज्य में भाजपा की सरकार का बनना तय है। रही सवाल निगम की तो यहां भी राज्य वासियों को एक सुलझा हुआ मेयर मिलेगा। रैली में राज्य उपाध्यक्ष सप्तर्षि सिंह राय, सचिव अशिष मंडल, शेखर कोले, गोरा वजीर राजू, शेख सुभाष व राज अयगंर आदि मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •