कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान को स्वचालित बंदूक के 60 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। हवाई अड्डे के निदेशक राजेश रंजन सहाय ने आज यह जानकारी दी। एसएसबी का यह जवान एक निजी विमान से अपने घर राजस्थान जा रहा था। शाम को नयी दिल्ली जाने वाले गो एयर के विमान में बैठने से पहले एसएसबी जवान रवीन्द्र को स्वचालित बंदूक के 60 कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। विमान कंपनी गो एयर के अधिकारियों ने सुरक्षा जांच के दौरान जवान को गिरफ्तार कर जांच तथा अदालत में पेश करने के लिए बागडोगरा पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार एसएसबी जवान कटिहार की 12वीं बटालियन में तैनात था और वह छुट्टियों में घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार जवान को आज अदालत में पेश किया जायेगा। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उसे बिना किसी अधिकृत दस्तावेज के इतने सारे कारतूस कहां से मिले।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •