कोलकाता। बृहत्तर मटियाबुर्ज के रविन्द्रनगर थाना इलाके के टीजी रोड में बेलपुकुर युवक संघ की दुर्गा प्रतिमा दर्शनार्थियों को सादगी का संदेश दे रही है। कोरोनाकाल के कारण व कोरोना नियमों के तहत इस साल बेलपुकुर युवक संघ के दुर्गा पूजा आयोजन को सीमित कर दिया गया है।  बेलपुकुर युवक संघ के मुख्य आयोजक सुरदा बहादुर सोनार (पपुल) ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज देश के तमाम प्रदेशों में थीम पूजा ने जगह ले लिया है लेकिन कोरोनाकाल जैसी विकट समय में हमलोग नियमों से अनदेखी नहीं करना चाहते हैं इसलिये आयोजन को लघु कर दिया गया है। हमारे लिये श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे पहले है। धर्म हमें पर हीत का संदेश देता है। श्री सोनार ने बताया कि हम चाहते हैं कि राज्य के लोग राज्य की धर्म व संस्कृति और अपनी गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखें ताकि युवा पीढ़ी परम्परा के महत्व को समझ सके। कोरोना नियमों के तहत समाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।यहां पूजा वर्ष 1965 से आयोजित किया जा रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •