कोलकाता। महानगर कोलकाता की एक कंपनी के खिलाफ भागलपुर में जालसाजी का केस दर्ज हुआ है। बिहार की एसबीआई सिटी ब्रांच के पास प्रेम कुंज अपार्टमेंट निवासी रोशन कुमार अग्रवाल ने कोतवाली थाने में कोलकाता के एसके ट्रेडर्स कंपनी के संचालक आनंद जायसवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में जालसाजी का केस दर्ज कराया है। रोशन की कंस्ट्रक्शन कंपनी है और वह पहले कोलकाता की एसके ट्रेडर्स कंपनी से काम करता था। लेकिन बाद में वह साहेबगंज की कंपनी से काम करने लगा। दोनों कंपनी का नाम एक ही है। साहेबगंज वाली कंपनी को पेमेंट करने के बदले उसने कोलकाता वाली कंपनी को 12 लाख का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। अब जब कोलकाता वाली कंपनी से उक्त रकम वापस मांग रहे हैं तो वह देने में आनाकानी कर रही है। खाते में पैसा आते ही कोलकाता वाली कंपनी के संचालक ने सभी रकम अकाउंट से निकाल लिए और मात्र 1700 छोड़ा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •