भाजपा नेता व विधायकों का विधानसभा से राजभवन तक मार्च

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता मोमिनपुर कथित पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फौरन हस्तक्षेप करने की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि, यह कथित हिंसा इकबालपुर थाना अंतर्गत मोमिनपुर इलाके में हुई है। यहां रविवार तड़के शुरू हुई दो गुटों में तनातनी नहीं थमी। आरोप है कि, रात 09 बजे हालात बिगड़ गए और इस हिंसा में कई लोग घायल हुए। कुछ झोपड़ानुमा घरों में आग भी लगा दी गई। हलांकि खबर के लिखे जाने से पहले कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने रात को कहा है कि हम लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात काबू कर लिया गया है। धारा 144 लागू किये गये है। मामले पर नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर केंद्रीय गृहमंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि इकबालपुर थाना एक खास वर्ग के भीड़ के कब्जे में है। ममता बनर्जी की पुलिस थाना छोड़कर डरकर भाग चुकी है। मुख्य सचिव और कोलकाता पुलिस के वश में नहीं है तो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की जानी चाहिए। गृह मंत्रालय फौरन हस्तक्षेप करे।शुभेन्दु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल के राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने गृह मंत्रालय से केंद्रीय बलों को तैनात करने का भी आग्रह किया। भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में सांप्रदायिक दंगे आम हो गए हैं. अमित ने 1946 में हुए नोआखली दंगों का जिक्र करते हुए कहा, जो लोग इतिहास से नहीं सीखते हैं, वे इसे दोहराने के लिए अभिशप्त हैं।इधर कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति के मद्देनजर विपक्षी दल भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल से मिलने पहुंचा। पार्टी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य विधानसभा से राजभवन तक मार्च किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •