पटना। बिहार विधानसभा के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने हाथ में स्लोगन लिखी हुई तख्ती लेकर राबड़ी देवी के साथ विधानसभा के दरवाजे पर नारेबाजी भी की। राजद नेताओं ने नीतीश सरकार पर किसानों और मजदूरों के साथ धोखेबाजी करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य सरकार ने बालू पर तालिबानी कानून बनाया है. इस कारण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा और वे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने को मजदूरों का हिमायती बताते हैं लेकिन बालू मामले में ऐसा नहीं दिख रहा है। राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से कुछ सीखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को टीडीपी से सीखने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर वार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लालच के चलते बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश से सत्ता का लालच छोड़ने की और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने की अपील की।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •