40 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की कवायद शुरु

ताइपे। ताइवान के दक्षिणपूर्वी तट पर आज भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई। इसके पहले शुरुआती छोटे झटके भी आए। वहीं, 17 सितंबर को यहां 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप ताइवान के ताइतुंग शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) नॉर्थ में आया। इसे लेकर जापान ने ताइवान के पास स्थित आइलैंड्स में सुनामी की चेतावनी जारी की है। यूएस  जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी थी। बाद में इसे डाउनग्रेड करके 6.9 कर दिया गया।भूकंप के चलते ताइवान में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। स्टेशन पर खड़ी कुछ ट्रेनें तक पलट गईं, वहीं कुछ ट्रेनें हिलती नजर आईं। यूली में एक स्टोर गिर गया, जिसमें 4 लोग दब गए। उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है।कई इलाकों में ब्रिज टूट गए, जिससे ब्रिज से गुजर रहीं गाड़ियां भी नीचे आ गिरीं। डोंगली स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतर गई, यही नहीं उस स्टेशन की छत भी गिर गई। स्थानीय प्रशासन इस भूकंप में भारी नुकसान होने की बात कह रहा है। जापान के मौसम विभाग ने बेहद खतरनाक तूफान नानमाडोल की चेतावनी दी है। ये तूफान तेजी से जापान की तरफ बढ़ रहा है। आज यानी 18 सितंबर को ये जापान के समुद्री तट से टकराया। इसकी वजह से क्यूशू के दक्षिणी कागोशिमा प्रांत में तेज बारिश हो रही है। 40 लाख लोगों को इवेक्यूएट करने के आदेश दिए गए हैं। जापान की वैदर एजेंसी के मुताबिक, इसकी वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड, बाढ़ आ सकती है। इस दौरान तेज हवा और भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है। काफी नुकसान हो सकता है। इस साल जापान में आने वाला ये 14वां तूफान है। शनिवार को ये जापान के एक रिमोट आईलैंड मिनामी दैतो से टकराया। ये आईलैंड ओकिनावा द्वीप से करीब 400 किमी की दूरी पर है। तूफान 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।बता दें कि इससे पहले साल 2016 में आए भूकंप से ताइवान में 100 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, साल 1999 में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2000 लोग मारे गए थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •