• नौका हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 20, शवों की तालाशी जारी

बर्दवान।  जिले में शांतिपुर में गंगा नदी में हुई नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 20 हो गई है। राज्य सरकार ने हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं उक्त हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब किया है।  अधिकारियों ने यह जानकारी दी।नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जो बर्दवान जिले में काल्ना घाट के नजदीक हादसे का शिकार हो गई। यह न नदिया के जिलाधिकारी विजय भारती ने कहा, “अब तक 20 शवों को बरामद किया जा चुका है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। उनमें से 17 शवों की पहचान हो गई है और पीड़ितों के परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया जारी है। नौ पीड़ित नदिया, जबकि नौ बर्दवान जिले के हैं।”दिया जिले में शांतिपुर की ओर जा रही थी। राज्य सरकार ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर बचाव एवं खोज अभियान देरी से शुरू किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को प्रदर्शन किया था और शांतिपुर के नृसिंहघाट पर कई नौकाओं को आग के हवाले कर दिया था। नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया था, जिसमें कई घायल हो गए थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस घटना के संबंध में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •