मीना पुरोहित सह घायलों से भाजपा की  फैक्ट फाइंडिंग टीम ने की भेंट

कोलकाता। केंद्र सरकार लगातार देश के लोगों बारे में सोच रही है। लेकिन राज्य सरकार को केंद्र को हल्के में ले रही है। राज्य सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। इस देश में सभी को देश की कानून का पालन करना होगा। उक्त बात महानगर कोलकाता में आये राज्यसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कही।राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आज दोपहर हेस्टिंग्स स्थित भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर कड़े शब्दों में हमला किया।  बीजेपी की ओर से भेजी गई फैक्ट फाइंडिंग टीम के एक प्रतिनिधि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बंगाल सरकार को निशाने पर लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलकाता में टीएमसी के खिलाफ नवान्न मार्च के दौरान घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक, बृजलाल, राज्यसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर और समीर उरांव, अपराजिता सारंगी और सुनील जाखड़ की तथ्य खोज समिति ने घायल भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित से भी मुलाकात की। मामले पर टीम जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •