दिल्ली सहित कोलकाता के 6 जगहों पर सीबीआई के छापे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले के मामले में जहां दिल्ली सहित कोलकाता के 6 जगहों पर सीबीआई ने आज छापे मारे। वहीं एसएससी भ्रष्टाचार मामले में आज मध्य शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गंगोपाध्याय को गिरफ्तार किया गय। सीबीआई ने आज सुबह उन्हें तलब किया था। कल्याणमय गंगोपाध्याय को निजाम पैलेस में छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। शाम को उन्हें मेडिकल जांच के लिए भी भेजा गया। इधर सीबीआई ने आज ही एसएससी घोटाले के सिलसिले में दिल्ली और कोलकाता में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के परिसरों में छह स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि आरोप है कि शिक्षकों की नियुक्ति में उम्मीदवारों के पक्ष में रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई, जिससे कंपनी की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।बता दे कि, कल्याणमय की गिरफ्तारी के समय सीबीआई ने पार्थ चटर्जी की हिरासत की मांग करते हुए अदालत में आवेदन किया था। नतीजतन, अटकलें शुरू हो गई हैं कि कल्याणमय-पर्थ से जिरह की जाएगी या नहीं। सीबीआई ने 18 मई को पश्चिम बंगाल के तत्कालीन शिक्षा राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी और उनकी बेटी अंकिता अधिकारी के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर उनकी बेटी की शिक्षक के रूप में कथित रूप से अवैध नियुक्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •