कोलकाता। भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान पुलिस द्वारा हमले किये जाने के आरोपों के मद्देनजर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य के गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने आज शाम भाजपा और राज्य सरकार के वकील का पक्ष सुनने के बाद गृह सचिव को अगले 19 सितंबर तक घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आज प्रधान न्यायाधीश ने आज दोपहर भाजपा के सुबीर सन्याल और सुष्मिता साहा दत्त की त्वरित सुनवाई की याचिका स्वीकार करने के बाद मामला दर्ज करने की अनुमति दी। भाजपा की प्रारंभिक आरोप पर सुनवाई के बाद प्रधान न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी। पांच बजे के बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई।भाजपा के वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने योजना के मुताबिक पूर्व घोषित कार्यक्रम पर हमला किया। राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बिना वजह पिटाई करने के अलावा यह भी आरोप लगाया कि पुलिस राज्य भाजपा कार्यालय में घुस गई और अंधाधुंध लाठियां बरसाईं. उन्होंने यह भी शिकायत की कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा के सिर पर चोट लगी है। उसे हिरासत में लिया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •