कोलकाता। भाजपा के नवान्न अभियान को लेकर आज भाजपाइयों व पुलिस के बीच हिंसक झड़प की घटनाएं घटी है। इस दौरान पुलिस के वाहन में आग भी लगाई गई है। ऐसे में भाजपा व तृणमूल के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। उक्त मामले पर बात करते हुए भाजपा के सर्व भारतीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार लोकतंत्र का गला घोटने वाली सरकार है। चोरों भ्रष्टाचारियों और दुष्कर्मियों की सरकार है। लोग नहीं चाहते कि यह सरकार और अधिक सत्ता में रहे इसीलिए मुख्यमंत्री समझदारी दिखाएं और चुपचाप गद्दी छोड़कर चली जाएं।दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार डर गई है इसीलिए भाजपा नेताओं को लेकर बाधा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस की रोक टोक के बावजूद लाखों लोग कोलकाता की ओर कूच किया वह अद्भुत है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •