पश्चिम मेदिनीपुर। प्रदेश भाजपा के राज्य सचिवालय़ यानी नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व महानगर कोलकाता ही नहीं बरन राज्य के तामम जगहों पर तनातनी रही। आज नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व कोलकाता में स्थिति रणक्षेत्र की रही। लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ने पश्चिम व पूर्व मेदिनीपुर सफर के क्रम व पार्टी की एक बैठक में भाजपा के इस अभियान को फटा गुब्बारा करार दिया। खड़गपुर में सांगठानिक बैठक के बाद तृणमूल पश्चिम मेदिनीपुर जिला समन्वयक अजीत मैती ने कहा कि ममता बनर्जी ने हमारी बैठक के दौरान नवान्न अभियान को महत्व ही नहीं दिया है और इसे भाजपा का फटा गुब्बारा करार दिया। ममता बनर्जी ने आज जिले का दौरा करते हुए खड़गपुर के विद्यासागर औद्योगिक पार्क में पार्टी प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के विधायक, नगर परिषद और जिला परिषद के सदस्य शामिल हुए। वहां तृणमूल नेताओं ने जैसे ही बातों के क्रम में भाजपा के नवान्न अभियान उल्लेख किया तो सीएम ममता ने भाजपा के नवान्न अभियान को लेकर कटाक्ष किया। तृणमूल पश्चिम मेदिनीपुर जिला समन्वयक अजीत मैती दावा किया, ”दीदी ने बैठक में कहा कि भाजपा के नवान्न प्रचार में लोग ही नहीं थे। वे कुछ नहीं कर सके। उनका कार्यक्रम फ्लॉप हो गया। बहरहाल जो भी हो बता दे कि आज ही प्रदेश भाजपा के राज्य सचिवालय़ यानी नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व महानगर कोलकाता ही नहीं बरन राज्य के तमाम जगहों पर तनातनी रही। आज नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व कोलकाता में स्थिति रणक्षेत्र की रही। बिना अनुमति के नवान्न अभियान पर निकले भाजपाइयों से जहां पुलिस ने जगह-जगह पर सख्ती ने निपटा तो वहीं गुस्से में भाजपा के कर्मी व समर्थकों ने तोड़फोड़, पथराव से लेकर आगजनी भी की।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •