अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज  

हुगली। तीन दिन से लापता एक श्रमिक प्रसन्नजीत मित्रा का शव शुक्रवार की सुबह को तालाब से मिलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना हुगली जिले के भदेश्वर थानान्तर्गत चंदननगर के श्वेतपुर बेजरा के नुतूनपाड़ा इलाके की है। यहां के एक स्थानीय तालाब में  उक्त श्रमिक का  शव पाया गया।  सूचना मिलने पर मौके पर चंदननगर थाने की पुलिस पहुँची। पुलिस ने  स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। भद्रेश्वर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त प्रसन्नजीत मित्रा के रूप में हुई है। मृतक पेशे से एक श्रमिक था जो भदेश्वर के एक कारखाने में लेथ मशीन चलाने का काम करता था।  मृतक  के गले में फंदे के निशान एवं विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।  स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक व्यक्ति पिछले तीन दिनों से लापता था।  उसके लापता होने की शिकायत उसके  परिजनों ने चंदननगर थाने में दर्ज करवाई थी तबसे चंदननगर पुलिस उसे  तलाश कर रही  थी।  शुक्रवार की सुबह पुलिस को किसी ने खबर दी की स्वेतपुर  बेजरा नुतूनपाड़ा इलाके के तालाब में किसी व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा  है।  बेजरा नुतूनपाड़ा चुकि भदेश्वर थाने के अंतर्गत आने के वजह से चंदननगर पुलिस ने शव को भदेश्वर पुलिस को  सुपुर्द कर दिया। प्राथमिक जाँच के बाद जो तथ्य सामने आये हैं उससे पता चलता है कि जलाशय के आस पास बियर की टूटी हुई कई बोतलें पड़ी हुई थी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारों ने शराब पीने  के बाद उसकी  हत्या किया गया है ।   शव को ठिकाने लगाने के मकसद से  उसे तालाब में फेक दिया गया है ।  फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।  मौके पर पहुँची पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी  है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •