कोलकाता। बंगाल में गर्मी के प्रकोप से प्रदेश के लोग परेशान ही। हालांकि अभी मौसम विभाग राहत की कोई खबर नहीं दे रहा है। लेकिन आज रात लगभग दस बजे वृहत्तर बड़ाबाजार के पोस्ता अचंल में बारिश के बीच बर्फ गिरने से लोगों को थोड़ी शांति मिली। भूतनाथ मंदिर इलाके के पास बर्फ गिरने से मौसम समसामयिक तौर पर बदल गया। इस दौरान बर्फबारी का मजा ले रहें हाईकोर्ट के अधीवक्ता बिष्णुकांत तिवारी ने कहा कि, जो भी हो पलभर के लिये मजा आ गया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग गर्मी से परेशान हैं और हमलोग अधिरता से मानसून का इंतजार कर रहें हैं। इधर मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में तापमान में और वृद्धि होगी। नमी की परेशानी भी बढ़ेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में मानसून केरल से टकराएगा। मॉनसून की हवाएं केरल के बेहद करीब दक्षिण अरब सागर में पहुंच गई हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •