मानसा में एके-47 से मारी गोलियां

चंडीगढञ। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हो गए। पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आज सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकी मिल रही थी। जिसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टर्स का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है। मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे। जिन्हें घटाकर पहले 4 किया गया। इसके बाद कल सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। हत्या के वक्त यह दोनों भी उनके साथ नहीं थे। सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किमी दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •