कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में विधानसभा की 4 सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में वाममोर्चा और कांग्रेस के बीच भले ही सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता नहीं हुआ हो पर 3 सीटों पर कांग्रेस ने वाममोर्चा को समर्थन देने का फैसला लिया है।सिर्फ नदिया जिले की शांतिपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। जिलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने फैसला लिया। जिन तीन सीटों पर कंग्रेस वाममोर्चा को समर्थन देगी उनमें उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह, दक्षिण 24 परगना जिले की गोसाबा और कूचबिहार जिले की दिनहाटा सीटें शामिल हैं। वहीं नदिया जिले के शांतिपुर में चौतरफा लड़ाई होगी। हालांकि बताया जा रहा है कि शांतिपुर सीट को छोड़ कर कांग्रेस को बाकी 3 सीटों के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस के इस फैसले के बाद भी वाममोर्चा अभी तक किसी भी सीट से प्रत्याशियों के नाम वापस लेने का संकेत नहीं दिया है।
गौरतलब है कि साल 2016 में वाममोर्चा व कांग्रेस के बीच हुए समझौते के बाद से ही कांग्रेस वाममोर्चा के लिए सीट छोड़ कर चुनाव लड़ती आ रही है। स्थिति साफ है कि वाममोर्चा न चाह कर भी कांग्रेस गठबंधन बनाये रखना उचित समझती है।बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की इच्छा थी कि विधानसभा चुनाव की तरह ही उपचुनाव में भी वाममोर्चा और कांग्रेस के बीच समझौता बरकरार रहे लेकिन समझौते के बाद भी सीपीएम को कांग्रेस से गठबंधन का कोई लाभ नहीं मिला।
इसलिए 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए वाममोर्चा ने पहले ही 4 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार दिया। इसके बावजूद अधीर रंजन चौधरी समझौता कायम रखना चाहते हैं। इसलिए तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •