कोलकाता।  कान में हेडफोन लगाकर एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना सिंथी के एक निर्माणाधीन इमारत की है। मृतक का नाम खोखन पात्रा है। वह हुगली के आरामबाग का रहनेवाला था। वह पेशे से स्वर्ण कारीगर था। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह इलाके के एक निमर्णााधीन इमारत से दुर्गंध आने पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि इमारत के अंदर एक व्यक्ति फंदे से झुल रहा है। उसे आनन-फानन में उद्धार कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आखिरकार युवक मोबाइल पर क्या गाना सुनते हुए मरा या मोबाइल फोन पर उसकी किसी से बात हो रही थी। घटना को लेकर इलाके में खलबली मची हुई है। पुलिस का कहना है कि खोकन ने शराब पी रखी थी। दिनभर वह नशा करता था। एक तरफ नौकरी की समस्या, दूसरी तरफ नशा, जिससे वह तनाव में रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का अधिकारिक कारण का पता चल पायेगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान के भीतर से दुर्गंध आने पर कुछ लोग मकान के भीतर गये जहां देखा कि एक युवक सिलिंग के सहारे फंदे से लटका हुआ है। तुरंत सिंथी थाने की पुलिस को खबर दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आरामबाग का युवक सिंथी में आकर क्यों मरा, यह रहस्य बना हुआ है। साथ ही उसके कान में लगे हेडफोन भी कुछ रहस्य खड़े कर रहे हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की पड़ताल जारी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •