कई कांग्रेसी समर्थक व कर्मी गिरफ्तार

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत के बाद प्रदर्शन की आग अब उत्तर प्रदेश के बाहर दूसरे राज्यों में भी फैलने लगी है. यूपी पुलिस द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के खिलाफ आज कोलकाता में राजभवन के सामने युवा कांग्रेस के समर्थकों ने प्रदर्शन किया और मोदी सरकार और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.कांग्रेसियों ने अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी और उनके साथ दुर्व्यवहार पर कोलकाता के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कोलकाता में राजभवन के सामने झंडा बैनर के साथ इकट्ठा होकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है. किसी भी नेता को प्रभावित लोगों ने मिलने से रोक रही है.कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को रिहा करो योगी सरकार इस्तीफा दो आदि नारे लगाकर योगी सरकार को चेतावनी दी. इसी दौरान राजभवन की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस पहुंच गईं और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लालबाजार पुलिस मुख्यालय ले जाया गया, जहां कुछ देर के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •