बेहोश कर लूट रहें हैं सारा सामान

कोलकाता। महानगर कोलकाता में एक कपल के द्वारा लूट की वारदात घटी है। आरोप बै कि उक्त जोड़े ने तीन कैब ड्राइवरों को सवारी के लिए ले जाया गया। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर लूट लिया गया। पुलिस जांच के अनुसार, दोनों ने अपने पीड़ितों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए। 12 सितंबर से 23 सितंबर के बीच अब तक तीन मामले दर्ज किए गए हैं।एक रिपोर्टके अनुसार, ये कपल पहले कैब ड्राइवर से दोस्ती करते हैं। उसे कोल्ड ड्रिक्स और जूस देते हैं। पीड़ित के बेहोश हो जाने के बाद, वे उसके परिवार को फोन करते हैं। उन्हें बताते हैं कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं।इस बीच, वे कार के अंदर जो कुछ भी कर सकते हैं, जैसे ड्राइवर के बटुए में पैसे से लेकर अन्य कीमती सामान तक लूट लेते हैं।कैब ड्राइवर मोहम्मद शाहनवाज को 14 सितंबर को नागेरबाजार से पिकअप के लिए बुक किया गया था। कुछ देर बाद उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसके बाद क्या हुआ, इसके बारे में शाहनवाज को कुछ याद नहीं है। वह दो दिन बाद दमदम अस्पताल में उठा। उसके बटुए में 2,500 रुपये थे, जो वे निकाल ले गए। उनकी गाड़ी पास के इलाके से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।ऐसा ही एक अनुभव अभिजीत घोष बताते हैं। उसने 21 सितंबर को उल्टाडांगा से एक युवा जोड़े को पिक किया था। घोष के परिवार का उनसे मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वे परेशान हो गए। उसने दो दिनों के बाद खुद को बाघाजतिन अस्पताल में भर्ती पाया। उसकी भी कार क्षतिग्रस्थ हालत में मिली। उसने पुलिस को बताया कि कैब के यात्रियों ने उसे जूस पिलाया था।इस जोड़े ने एक अन्य कैब ड्राइवर को भी लूट लिया, जिसने उन्हें 12 सितंबर को कमालजई से पिक किया था। पुलिस कारजैकिंग इस कपल की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कैब चालकों को यात्रियों से खाने-पीने की चीजें लेने से बचने की चेतावनी भी जारी की है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •