पुलिस के सामने कबूला अपना जूर्म

कोलकाता। आखिर कर पुलिस की पूछताछ में  लॉ की छात्रा मौमिता का पति निखिल पुलिस के सामने टूट ही गया।  कल्याणी की लॉ की छात्रा हत्या मामले में गिरफ्तार निखिल ने  हत्या की बात कबूली। उसने बताया कि कुछ बातचीत करने के नाम पर उसने अपनी पत्नी को बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार को कल्याणी एक्सप्रेसवे से मौमिता विश्वास का रक्तरंजित बरामद किया गया था। मामले की जांच में उतरी पुलिस ने उसी रात मौमिता के पति निखिल सेन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद उससे लगातार पूछताछ की गयी। शनिवार सुबह उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि विवाह के पहले के संबंधों के कारण ही उसने मौमिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तर 24 परगना जिले के खरदा इलाके की रहने वाली मोमिता बिस्वास कल्याणी लॉ कॉलेज की छात्रा थी। अधिकारी ने बताया, छात्रा का शव कल्याणी एक्सप्रेस मार्ग के पास कल्याणी जल उपचार संयंत्र के पास बरामद किया गया और शुक्रवार इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •