नकुल कुमार मंडल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में श्री शिव बर्न हिन्दी प्राथमिक विद्यालय राज्य का पहला सरकारी स्कूल बन गया है जहां स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा उपलब्ध होगी। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के 201वें जन्म दिवस पर दुर्गापुर में देवव्रत पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक ( प्राथमिक ) पश्चिम बर्द्धमान व रीता पथिक घोष, सब इंस्पेक्टर दुर्गापुर सर्कल द्वारा आधिकारिक रूप से श्री शिव बर्न हिन्दी प्राथमिक विद्यालय मे स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दुर्गापुर के नेपाली पारा हिन्दी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक डाॅ. कलीमुल हक के अलावा करंगापारा प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका श्रीमती सबिता सरकार, शारदा हिन्दी स्कूल की प्रधान शिक्षिका संगीता सिन्हा, पानागढ़ हिन्दी हाई स्कूल के अध्यापक जयंत दे भी उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षक प्रभारी दीप्तिश उरांव ने कहा कि आज का दिन न केवल श्री शिव बर्न हिन्दी प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर बल्कि पूरे बंगाल के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों मे लिखा जायेगा। इसके साथ-साथ स्कूल के छात्र छात्राओ के लिए समर्पित बाल संसद का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही स्कूल के एंड्रॉइड मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया गया। ऐप डेवलपमेंट एंड वेबसाइड कंस्ट्रक्शन के लिए के लिए श्रीमान दीप्तिश उरांव को ” मोस्ट इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर ” (2020) का अवार्ड दिया गया। विद्यालय के कायाकल्प मे प्रमुख भूमिका निभाने वाले शिक्षक सन्तोष मंडल ने बताया कि काफी तेज गति से श्री शिव बर्न हिन्दी प्राथमिक विद्यालय अपनी शिखर के तरफ अग्रसर है। अब वो दिन दूर नही जब हमारा विद्यालय केवल दुर्गापुर मे ही नही बल्कि पूरे राज्य मे जाना माना हिन्दी मीडियम प्राथमिक विद्यालय होगा तथा अपनी बेहतर शिक्षा ओर उच्च तकनीक के लिए जाना जायेगा। हमें इस बात की खुशी है कि विद्यालय का संचालन श्रीमान दीप्तिश उरांव जी जैसे दूरदर्शी एवं जनप्रिय प्रधानाध्यापक के हाथों मे है। साथ ही साथ सरिता कुजूर, नन्दिता कुमारी, आशालता भट, राजीव बागटी,अजय कुमार सिंह एवं नवीन झा जैसे काबिल शिक्षक मंडली का सहयोग भी सराहनीय है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •