कोलकाता। सेंट जान एम्बूलेंस ब्रिगेड वेस्ट बंगाल डिस्ट्रीक्ट के डीसी (हेडक्वार्टर) जगदीश यादव को आज प्रोटेक्शन फार डेमेक्रटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया के द्वारा अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। पीडीएचआरआई के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि जगदीश यादव पीडीएचआरआई के राष्ट्रीय मीडिया सचिव हैं और उन्हें उक्त एसजेएबी का डीसी (हेडक्वार्टर) नियुक्त किया गया है जो कि हमारे लिये गर्व की बात है। इस दौरान पीडीएचआरआई के मो. वकील, मो. जाकि हुसैन, मुबेसर अहमद, जय प्रकाश पाण्डेय, अवधेष सिंह, जगनारायन पाण्डेय, निलोफर, महेश सिंह व अन्य मौजूद रहें। पं. बंगाल में यह पद लगभग तीन दशक के बाद किसी को मिला है। वहीं भारत में उक्त पद पर नियुक्ति गिने-चुने राज्य में ही की गई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •