रमेश राय
कोलकाता।सुंदरवन की महिलाओं की एक सरकारी सहकारी समिति सुंदरिनी के तमाम उत्पाद अब लोग एक मोबाइल एप के जरीये मंगवा सकते हैं। दक्षिण चौबीस परगना के डीएम डा. पी. उल्गानाथन ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, इस ऐप के माध्यम से दूध, चावल, आदि लगभग सभी 20 से ज्यादा उत्पादों के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। ऐसे यह पहली बार हुआ है जब सुंदरिनी दैनिक आधार पर होम डिलीवरी करेगी। डीएम ने कॉफी टेबल बुक ‘सेरा साउथ’ लॉन्च की है। यह पूरे दक्षिण 24 परगना जिले का एक फोटोग्राफिक टूर है। इसमें जिले के स्थानों, सांस्कृतिक विरासत, त्योहारों, द्वीपों, जंगल, जंगली जानवरों, इतिहास आदि की सुंदर तस्वीरें और विवरण हैं।उक्त दौरान राज्यसभा सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती, जिला सभाधिपति शमीमा शेख भी मौजूद रही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •