कोलकाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कभी देश का सिर किसी के सामने नहीं झुकने दिया और अब देश के पीएम मोदी भी देश का सिर नहीं झुकने देगें। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने कही। वह इस दिन भारतीय जनता पार्टी जोड़ासाको मंडल पूर्व के अधीन 27 नम्बर वार्ड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर जोड़ासाको द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उक्त मंडल पूर्व के महा सचिव अशोक कुमार साव ने बताया कि इस दौरान जरुरत मंदों में 100 कम्बल व 100 शीतकालीन शर्ट वितरण किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पूर्वी भारत के कंवेंनर अरविन्द कुमार जायसवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पाल, इंद्राणी साहा, बबाई हलधर उत्तर कोलकाता जिला के युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम जायसवाल, श्यामली मिश्रा, श्यामल सरकार, श्याम नारायन गुप्ता, मनोज सिंह, गोपाल साव, राजेंद्र गुप्ता संजय, सिंह हुकुमचंद, राजेश जायसवाल, श्यामसुन्दर सेठ, मदन गुप्ता, संजय कर, अशोक गुप्ता, संतोष साव, उमाकांत व भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •