जाकिर अली
हुगली। एक बार फिर हुगली जिले में भगवा खेमे के एक समर्थक पर हमले की घटना घटी है। आज भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेता मो. नसीम उर्प राजा पर तृणमूल समर्थकों ने जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीजेएमसी नेता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आज वह लोग नसीम को अस्पताल से देखकर आये है। हुगली जिले के चापाडांगा स्थित नसीम के घर पर कुछ लोगों ने रात को हमला किया व लोहे के रड से पीटा गया है। आरोप है कि मामले पर तारकेश्वर थाने की पुलिस मौन है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •