कोलकाता।एक तरफ चीन से निकला कोरोना वायरस से लोग मर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में चाइनीज मांझे से लोग घायल हो रहे हैं। महानगर के फ्लाईओवरों पर हुई और चाइनीज मांझे वाले पतंग के धागे से लोगों गर्दन कट रही है । महानगर में चाइनीज मांझे से मौत भी हो चुकी है। चीनी मांझा से एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। अब एक पुलिस का गला कट गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें कुछ देर आराम करने की सलाह दी है। इस घटना से उत्तर कोलकाता के चितपुर में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी का नाम गौतम कुमार महंत है। वह दक्षिण कोलकाता के इकबालपुर थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत है। वह चितपुर से बाइक चलाकर थाने आ रहा थे। अचानक चितपुर पुल पर पुलिस चीनी मांझे का शिकार हो गये। देखते ही देखते बाइक सड़क से नीचे गिर गई। ऑन-ड्यूटी पुलिस ने गौतम को बचाया और अस्पताल ले गई। इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक स्थानीय थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वैसे तो महानगर के मां फ्लाईओवर से लेकर एजेसी फ्लाईओवर तक चाइनीज मांझे से कई लोग जख्मी होते रहते हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •