गिरफ्तारों के खिलाफ दंगा फैलाने की कोशिश का आरोप
मामले पर कैलाश विजयवर्गीय ने किया आज ट्विट

कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफिला गुजरते वक्त जय श्रीराम का नारा लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले के तीन आरोपी सीताराम मिद्दा, सायन मिद्दा और बुद्धदेव दोलोई को पुलिस ने शनिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज बताया कि आरोपियों के खिलाफ दंगा फैलाने की कोशिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दे कि चंद्रकोणा में सीएम ममता बनर्जी का काफिला गुजरने के दौरान उक्त बीजेपी कर्मी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे। ममता ने काफिला रुकवाया और कार से उतर आईं और नारेबाजी कर रहे लोगों पर बरस गईं। उन्होंने कहा कि ममता ने गुस्से में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया। बता दे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चंद्रकोण की आरामबाग में एक रैली करने जा रही थीं। ममता ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर ऐसे लोगों को गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। पश्चिम मिदनापुर के अंतर्गत आने वाला यह इलाका टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। ममता जैसे ही कार से उतरीं, नारे लगा रहे लोग भाग निकले। इस पर ममता बनर्जी उन्हें चुनौती देती नजर आईं कि भाग क्यों रहे हो, अब लगाओ नारे। बाद में चंद्रकोण और घाटल में रैलियों के दौरान ममता ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि ‘जो लोग इस तरह से नारेबाजी कर रहे हैं, होशियार रहें क्योंकि 23 मई को चुनाव का नतीजा आने के बाद उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा’। इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज ट्विटर पर एक वीडियो और बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, ”दीदी की अजब नाराजी!!! ममता बनर्जी जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं, लोग ”जय श्रीराम” के नारे लगाने लगते हैं। ये नारा दीदी को गुस्सा दिलाने लगा है।… क्या कोई बता सकता है कि दीदी किस नारे से खुश होंगी?

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •