अभी भी लोग तिलस्म की दुनियां में हैं जितें

03 designer-pari-(2)

प्रतिक फोटो

कोलकाता। चांद पर दुनियां बसाने की जहां तैयारी हो रही है। वहीं ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो तिलस्म की दुनियां में जितें हैं। जलपाईगुड़ी में 17 मई को हुए हरियाणा के चार लड़कों के अपहरण से जुड़े मामले में जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो नया खुलास हुआ है।  यकीन करें या नहीं लेकिन  जोगिंदर, प्रवीण सिंह, हरदीप, संदीप राठी इन चारों को जादू की छड़ी दिलाने के नाम पर जलाईगुड़ी ले जाया गया था और फिर उनको किडनैप कर लिया गया। पकड़े गए अपरहणकर्ता ने इस बात का खुलासा किया । पुलिस  के मुताबिक इन चारों की गिरफ्तारी कॉल डिटेल के आधार पर की गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक गिरोह का काम है, जिसमें कोलकाता और सिल्लीगुड़ी के भी लोग शामिल है। जो लोगों को फंसाकर उनका किडनैप करते हैं और रकम की वसूली करते हैं।  पुलिस पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि इनके गिरोह को खत्म किया जा सके।

जोगिंदर, प्रवीण सिंह, हरदीप, संदीप राठी नाम के चार दोस्त हरियाणा से कोलकाता के निकले। सभी कोलकाता रेलवे स्टेशन पर उतरे, वहां उनकी मुलाकात एक लड़के से हुई। बातों ही बातों में इन लोगों ने बताया कि इन्हें एंटिक पीस खरीदना है, इसलिए वो यहां आए हैं।  तब उक्त लड़के ने इन्हें जलापाईगुड़ी चलने को कहा, तो चारों लड़के तैयार हो गए। यहां पर इनकी मुलाकात चार लोगों से हुई, इन लोगों ने कहा कि यहां पर पुरानी जादू की छड़ी मिलती है, जादू की छड़ी खरीदने के लिये चारों ने हामी भर दी। जिसके बाद इनका किडनैप कर लिया गया। 21 मई को जोगिंदर को किडनैपर्स ने छोड़ दिया और कहा कि इन तीनों के बदले में रकम देने पर ही इन्हें आजाद किया जाएगा। जिसके बाद जोगिंदर हरियाणा आ गया और उसने जलाईगुड़ी के एक शख्स के अकाउंट में पांच लाख रुपए डाल दिये। बहरहाल जो भी पुलिस मामले की जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •