जलपाईगुड़ी। कहावत पुरानी है लेकिन लगभग सटीक साबित हुई कि नीम-हकीम खतर-ए जान। जी हां, जलपाईगुड़ी में एक नीम- हकीम माधव बैध को लोगों ने इस लिये जमकर धूना क्योंकि आरोप है कि उसने एक लड़की को अपने कुकर्म का शिकार बनाया।   पुलिस व लोगों के अनुसार जलपाईगुड़ी जिले में एक नीम-हकीम के द्वारा 14 बरस की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कहा कि इस किशोरी ने अपने मां-बाप को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काम के बहाने उस नीम-हकीम को इलाके में बुलाया और उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। लड़की के बीमार पड़ने के बाद उसे नार्थ बंगाल मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल ले जाया गया। लोगों का आरोप है कि नीम-हकीम माधव पिछले सात महीने से उस इलाके में आता रहा है। बीमार लड़की के पिता ने माधव से लड़की का इलाज करने को कहा था। आरोप है कि झाड़-फूंक व इलाज के नाम पर माधव लड़की को डरा धमकाकर लगातार छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। शनिवार की रात को लड़की के पेट में दर्द होने पर उसके परिजनों को मामले का पता चला।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •