कोलकाता। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कांउसिल (बीजेएमटीयूसी) ने निजाम पैलेस में श्रम आयुक्त को ज्ञापन देकर एक रैली निकाला। उक्त रौली में बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मन्मथ नाथ विश्वास ने उक्त जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि बीजेएमटीयूसी द्वारा समर्थित कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट सेनेटरी हास्पीटल कांट्रेक्टर यूनियन के बैनर ही  निजाम पैलेस में श्रम आयुक्त को ज्ञापन दिया गया।  राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मन्मथ नाथ विश्वास ने कहा कि इस क्षेत्र में कार्य करने वालों का लागातार शोषण किया जा रहा है। इनसे कम पैसे में काम करवाया जाता है और श्रम नियम की धज्जियां उड़ाते हुए इनसे तय समय से ज्यादा काम करवाया जाता है। लेकिन अब प्रबंधनों की उक्त मनमानी नही होगी। इस दौरान कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट सेनेटरी हास्पीटल कांट्रेक्टर यूनियन के अध्यक्ष अली अफजल चांद आदि मोजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •