अरुण जेटली से लेकर सीएम पूर्व सीएम की रही भरमार

मनीलाल जायसवाल

कोलकाता। महानगर कोलकाता के रेड रोड में आयोजित ऐतहासिक व भव्य शपथ समारोह में देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे मौजूद थें। जिनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव शामिल हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्ला भी पहुंचे। समारोह में केन्द्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली और शहरी विकास मंत्री बाबुल सुप्रियो उपस्थित रहें। वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं लेकिन उन्होंने अपना प्रतिनिधि भेजा। ममता ने चुनाव जीतने के बाद गत सप्ताह कहा था कि नीतीश कुमार, अरविन्द केजरीवाल, अखिलेश यादव, जे जयललिता, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ काम करने में उन्हें कोई परहेज नहीं होगा। ऐसा कहकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में नए राजनीतक समीकरण बनने का संकेत पहले ही दे दिया था।  कई मंत्रियों को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी मंत्री पद की शपथ दिलाया। सबसे पहले ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री व सुब्रत मुखर्जी सह पार्थ चटर्जी समेत कई ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कई किश्तों में तृणमूल के 41 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन 41 मंत्रियों में 17 नए चेहरे हैं। ममता बनर्जी को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। ममता को मिलाकर 42 लोगों ने शपथ ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •