देवाशिष चटर्जी

कोलकाता। ममता बनर्जी के मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण ग्रहण कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी चीफ लालू यादव, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सह देश के तमाम दिग्गजों की उपस्थिती से बंगाल ही नहीं देश भर में तीसरे मोर्चे की सम्भावना की चर्चा एकायक आम हो गई है। तो वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली और मंत्री बाबुल सुप्रियो के मौजूदगी से दीदी के मोदी के साथ अच्छे सम्बंधों को लेकर भी चर्चा का दौर चल पड़ा है। लालू प्रसाद से लेकर केजरीवाल जैसे नेताओं की मौजूदगी से इन अटकलों को हवा मिली है कि 2019 के आम चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ तीसरा मोर्चा बन सकता है।  जिसकी कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं। इस बारे में पूछे जान पर तृणमूल नेता डेरेक ओ’ब्रायन का कहना है कि कोई तीसरा या दूसरा मोर्चा नहीं यहां पहला मोर्चा बनेगा। जो लोग आ रहे हैं वो कोई एनजीओ नहीं हैं। वे पॉलिटिकल पार्टियां हैं और यहां पॉलिटिकल रियलिटी आपको नजर आएगी। बहरहाल जो भी हो लेकिन महानगर कोलकाता में देश की तमाम हस्तियों के आने पर देश ही नहीं दुनियां के तमाम मीडिया की निगाह रेड रोड पर रही तो मीडिया के लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी को देश के भावी पीएम के तौर  भी देंख रहें थें।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •