राधा वल्लवी से लेकर उड़ाया लिट्टी चोखा

जाकिर अली
कोलकाता।महानगर कोलकाता में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महा रैली के जरीये आज यह साबित कर दिया कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी उन्हें एक झटके से खारिज नही कर सकते है। आज ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आयोजित कम से कम 20 विपक्षी दलों की रैली कर ममता बनर्जी ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। वहीं इस रैली में महानगर कोलकाता की बात छोड़ दे तो राज्य के लगभग हर जिलों से लाखों की संख्या में तृणमूल कर्मी व समर्थकों की भीड़ जुटी। महानगर का बड़ाबाजार इलाका हो या फिर पोर्ट अंचल या दक्षिण कोलकाता चारों ओर आज पिकनिक दिवस का नजारा दिखा। महानगर में महा रैली में आये ग्राम अंचल के लोग हो या फिर शहर के हर कोई एक समय के बाद पिकनिक के मूड़ में देखें गये। जिसे जहां जगह मिली वह लोग वहीं जम गये। फिर क्या था पिकनिक का दौर चलता रहा। राधा वल्लवी से लेकर आलूदम तो मुढ़ी से लेकर तेले भाजा और चना चनाचूर तृणमूल नेताओं ने अपने साथ आये लोगों को जमकर खिलाया पिलाया। रैली में आये लगों की भीड़ को अगर फ्लाईओवर के नीचे जगह मिली वहीं जम गये तो वहीं सड़क पर स्थान मिला तो सड़क पर ही बैठ गये। तृणमूल के अघोषित सिपाहियों को जहां जगह मिली वह लोग भोजन का मजा लेते रहे। ऐसे भी लोगों की कमी नही थी जो अपने साथ लिट्टी चोखा लेकर आये थे। यही नही यहां आये लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली और महा रैली में आये क्षणों को अपने मोबाईल फोन से कैद किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •