बेंगलुरु। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने आज बेंगलुरु स्थित हिन्‍दुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (एचएएल) में देश में ही डिजाइन किया हुआ और निर्मित हल्‍का लड़ाकू विमान तेजस उड़ाया।
तेजस का डिजाइन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने तैयार किया है और बेंगलुरु स्थित एचएएल ने इसका निर्माण किया है। यह लड़ाकू विमान उन्‍नत उपकरणों से लैस है। एयर चीफ मार्शल ने लड़ाकू विमान को उड़ाया और हवा से हवा तथा आसमान से जमीन पर हमला करने की क्षमता का जायजा लिया। उन्‍होंने विमान में लगे रडार और अन्‍य उपकरणों को भी देखा। एयर चीफ मार्शल अरूप राहा स्‍वयं एक कुशल फाइटर पाइलट हैं और उन्‍होंने तेजस की उड़ान क्षमता की सराहना की। उन्‍होंने एडीए और एचएएल की पूरी टीम को ऐसा विमान तैयार करने के लिए बधाई दी। तेजस युद्धक विमानों को एचएएल बेंगलुरु में निर्मित किया जा रहा है और वायु सेना विचार कर रही है कि 1 जुलाई, 2016 को उसे अपने बेड़े में शामिल करे।

 

 

Spread the love
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    9
    Shares
  •  
    9
    Shares
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •